हर इंसान के जीवन में कोई ना कोई ऐसा विचार होता है जो उसे जीवन में कामयाब होने के लिए प्रेरित करता है चाहे वो विचार किसी महापुरुष के द्वारा कही गई पंक्तियाँ में हो या किसी सामान्य व्यक्ति के द्वारा कही गई हो । ऐसे ही देश और दुनिया के महान विचारों का संग्रह आपको मेरे इस ब्लॉग में मिलेगा जो आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रेरित करता रहेगा । मेरे द्वारा किए गए प्रयास तथा इन विचारों से कोई भी व्यक्ति प्रेरित होकर अपनी मंजिल तक पहुँचता है तो मैं अपने इस प्रयास को सफल मानूँगा ।
Wednesday, 26 August 2020
Sunday, 12 July 2020
Saturday, 4 July 2020
Sunday, 28 June 2020
Saturday, 2 February 2019
farewell poem in hindi // विदाई की कविता एवं शायरी
फेयरवेल शब्द जब कभी सामने आता है तो किसी अपने से, किसी अज़ीज़ से बिछुड़न का एहसास होने लगता है। जीवन में अपनों से विछोह ग़मगीन कर देता है। हम इससे बच तो नहीं सकते लेकिन इस
पल को यादगार बना कर अपनी स्मृति में सदा के लिये संजो कर अवश्य रख सकते हैं। आज मैं दिनेश कुमार शर्मा आपके समक्ष
इन्हीं भावों को एक सूत्र में पिरोते हुए एक भावभीनी कविता के साथ प्रस्तुत हूँ |
उम्मीद करता हूँ आप सबको यह अवश्य पसंद आएगी |
भोर गमगीन होकर, ख़बर लाई है
दिन भी बैचेन है, धूप घबराई है
आपको हम फेयरवेल, दे दें मगर
दिल सुबकने लगा, आँख भर आई है।
दिन भी बैचेन है, धूप घबराई है
आपको हम फेयरवेल, दे दें मगर
दिल सुबकने लगा, आँख भर आई है।
अनगिनत आपके, हम पर अहसान हैं
फिर भी इस बात से, आप अंजान हैं
भाग्य से ऐसे आप हमें मिले हैं
फिर भी इस बात से, आप अंजान हैं
भाग्य से ऐसे आप हमें मिले हैं
आजकल इस जहाँ में
कहाँ, ऐसे इंसान हैं।
पथ दिखा कर हमें, लो चले छोड़कर
हाँथ मझधार में, लो चले छोड़कर
है बड़ा बेरहम, ये विदाई का दिन
ऐसे श्रीमान आप हमें, लो चले छोड़कर।
हाँथ मझधार में, लो चले छोड़कर
है बड़ा बेरहम, ये विदाई का दिन
ऐसे श्रीमान आप हमें, लो चले छोड़कर।
ऐसा नहीं है कि हम, सहते नहीं हैं
बस ह्रदय का दर्द, हम कहते नहीं है
जब से आपकी विदाई की ख़बर सुनी है
बस तबसे हम, थोड़ा खुश रहते नहीं हैं।
बस ह्रदय का दर्द, हम कहते नहीं है
जब से आपकी विदाई की ख़बर सुनी है
बस तबसे हम, थोड़ा खुश रहते नहीं हैं।
आपसे ही शान, आपसे पहचान देखी है
निष्ठा और समर्पण की, दास्तान देखी है
आपके प्रयासों से, हमने इस विद्यालय की
ज़मीं से आसमाँ तक की उड़ान देखी है।
निष्ठा और समर्पण की, दास्तान देखी है
आपके प्रयासों से, हमने इस विद्यालय की
ज़मीं से आसमाँ तक की उड़ान देखी है।
हम तो कच्ची मिट्टी थे, चन्दन बना दिया
काँच की सूरत में थे, मणि कंचन बना दिया
ये मेहरबानियाँ कभी, भुला नहीं पायेंगे
आप वो पारस हैं, जिसने हम सब को कुंदन बना दिया।
काँच की सूरत में थे, मणि कंचन बना दिया
ये मेहरबानियाँ कभी, भुला नहीं पायेंगे
आप वो पारस हैं, जिसने हम सब को कुंदन बना दिया।
आप जैसा बड़प्पन, नहीं है कहीं
आप जैसा सरल मन, नहीं है कहीं
आपको हम विदा, आज कर दें मगर
आप ऐसा सज़्ज़न, नहीं है कहीं।
आप जैसा सरल मन, नहीं है कहीं
आपको हम विदा, आज कर दें मगर
आप ऐसा सज़्ज़न, नहीं है कहीं।
आप के साथ सब, प्रश्न हल हो गये
आप थे तो, हवा सारे छल हो गये
हम अकेले चले तो, बहुत खार थे
आप के साथ राहों में, गुल हो गये।
आप थे तो, हवा सारे छल हो गये
हम अकेले चले तो, बहुत खार थे
आप के साथ राहों में, गुल हो गये।
थे कदम के निशां, बेहिचक चल पड़े
थामते आये हैं, हम अगर गिर पड़े
जिनसे सीखा उन्हें, कैसे कर दें विदा
क्या बड़ी बात है, हम अगर रो पड़े।
थामते आये हैं, हम अगर गिर पड़े
जिनसे सीखा उन्हें, कैसे कर दें विदा
क्या बड़ी बात है, हम अगर रो पड़े।
श्रेय इनका बड़ा, कुछ जो हम कर सके
बेफिकर हो के अध्यन, गहन कर सके
यूँ कदम दर कदम, मार्गदर्शन मिला
मुश्किलें ढेर थीं, पर सहन कर सके।
बेफिकर हो के अध्यन, गहन कर सके
यूँ कदम दर कदम, मार्गदर्शन मिला
मुश्किलें ढेर थीं, पर सहन कर सके।
ये रब ही जाने कि क्या क्या, ख़्याल अब होगा
ये तय है मन में सभी के, सवाल अब होगा
आप तो जान की मानिंद, हैं हम सबके लिये
आप के बिन यहाँ सभी का, हाल क्या होगा।
ये तय है मन में सभी के, सवाल अब होगा
आप तो जान की मानिंद, हैं हम सबके लिये
आप के बिन यहाँ सभी का, हाल क्या होगा।
माना की ये दौर बदलते जायेंगे।
आप जायेंगे तो कोई और आयेंगे।
मगर आपकी कमी इस दिल में हमेशा रहेगी।
सच कहते हैं हम आपको इक पल न भूल पाएंगे।
मुश्किलों में जो साथ दिया याद रहेगा।
गिरते हुए को जो हाथ दिया याद रहेगा।
आपकी जगह जो भी आये वो आप जैसा ही हो।
हम बस ये ही चाहेंगे।
सच कहते हैं हम आपको इक पल न भूल पाएंगे।
आप जायेंगे तो कोई और आयेंगे।
मगर आपकी कमी इस दिल में हमेशा रहेगी।
सच कहते हैं हम आपको इक पल न भूल पाएंगे।
मुश्किलों में जो साथ दिया याद रहेगा।
गिरते हुए को जो हाथ दिया याद रहेगा।
आपकी जगह जो भी आये वो आप जैसा ही हो।
हम बस ये ही चाहेंगे।
सच कहते हैं हम आपको इक पल न भूल पाएंगे।
Wednesday, 12 August 2015
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण / independance day speech in hindi
‘‘वह खून कहो किस मतलब का
जिसमें जीवन न रवानी हो,
जो परवश होकर जीता है
वह खून नहीं है पानी है।’’
जी हाँ, जो परवष होकर जीता है वह खून नहीं है पानी हैं।
हमारा देष सैंकड़ों वर्शों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। जिसे अपनी खून की
नदियाँ बहाकर हमारे देषभक्तों ने गुलामी की दासतां से मुक्त करवाया और उनकी इस
षहादत को याद करने के लिए हम सब यहाँ एकत्रित हुएँ हैं।
सुप्रभात, नमस्कार सम्माननीया प्रधानाचार्या जी, शिक्षकगण एवं मेरे सहपाठियों ।
यह मेरा सौभाग्य है कि
मुझे आज आजादी के इस पावन पर्व पर बोलने का अवसर प्राप्त हुआ है।
जैसा कि आप सब को विदित
है कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देष में एक आजादी का स्वर्णिम इतिहास
रचा गया था और उस दिन हमारे देषवासियों ने अंग्रेजों को देष छोड़ने पर मजबूर कर
दिया था - उनके लिए दो पंक्तियाँ समर्पित करती हूँ
‘‘चढ़ गए जो हँसकर सूली,
खाई जिन्होंने सीने पर गोली, हम उनको प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देष की आन बान
और षान पर, हम उन वीरों को सलाम करते
हैंे।’’
आज हमारा देष उसी आजादी
की 69(उनहत्तर)वीं वर्शगाँठ मना
रहा है मैं यह बात आपको बताना चाहती हूँ कि हमें यह आजादी उपहार में नहीं मिली है ?
ये आजादी अमूल्य है क्योंकि इस आजादी को
प्राप्त करने में हमारे असंख्य, अगणित
भाई-बन्धुओं का संघर्श ,त्याग तथा बलिदान
का प्रतीक है। लेकिन आजादी के महत्त्व को जानने के लिए हमारा यह जानना बेहद जरुरी
हो जाता है कि क्या है आजादी? मैं आप सभी से
पूछती हूँ कि क्या है आजादी ?
वैसे तो आजादी को
परिभाशित करना बेहद कठिन है।
आजादी का अर्थ है कि
विकास के पथ पर आगे बढ़कर देष और समाज को ऐसी दिषा देना जिससे हमारे देष की
संस्कृति की भीनी-भीनी खुषबू चारों ओर फैल सके।
लेकिन यह बहुत ही
दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देष के लोग ही आजादी का सही अर्थ ही भूलते जा रहे हैं।
उन्हें नहीं पता कि इस देष को आजाद कराने कितने क्रांतिकारियों, देषभक्तों ने अपनी कुर्बानियाँ दी हैं और आज न
जाने कितने ही सिपाही अपने देष की अखण्डता और सुरक्षा कायम रखने के लिए षहीद हो
जाते हैं। ये सब किसलिए ?
मैं आप सब से पूछती हँू
कि ये सब किसलिए ? वो सब ऐसा इसलिए
करते हैं ताकि हम अपने घरों में महफूज़ रह सकें। खुली हवा में चैन और अमन की साँस
ले सके।
जिसे भी देखो वो बस यही
कहता कि मेरे लिए देष ने क्या किया है ? जो मैं करुँ ? मैं उन सभी
मित्रों बन्धुओं से यह कहना चाहती हूँ कि ‘‘यह मत पूछो कि देष ने आपके लिए क्या किया है, बल्कि ये बताओ आपने देष के लिए क्या किया है ?‘‘
ये हमारी नैतिक
जिम्मेदारी बनती है कि मुष्किलों से मिली आजादी का महत्त्व समझें और उन वीरों की
षहादत को याद करें। और एक बात मैं आप सभी के समक्ष रखना चाहती हूँ कि
भले ही आपके टूथपेस्ट में
नमक हो या ना हो ,लेकिन आपके खून
में देष का नमक होना चाहिए।
और अंत में अपनी वाणी को
विराम देते हुए कहना चाहती हूँ कि
‘‘इतनी सी बात हवाओं के
बताए रखना
रोषनी होगी ही चिरागों को
जलाए रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत
हमने की
ऐसे तिरंगे को अपने दिल
में बसाए रखना ’’
एक बार फिर आप सभी को
स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत षुभकामनाएँं
वन्दे मातरम् । भारत माता
की जय ।
Subscribe to:
Posts (Atom)