Saturday, 2 February 2019

farewell poem in hindi // विदाई की कविता एवं शायरी


फेयरवेल शब्द जब कभी सामने आता है तो किसी अपने से, किसी अज़ीज़ से बिछुड़न का एहसास होने लगता है। जीवन में अपनों से विछोह ग़मगीन कर देता है। हम इससे बच तो नहीं सकते लेकिन इस पल को यादगार बना कर अपनी स्मृति में सदा के लिये संजो कर अवश्य रख सकते हैं। आज मैं दिनेश कुमार शर्मा आपके समक्ष इन्हीं भावों को एक सूत्र में पिरोते हुए एक भावभीनी कविता के साथ प्रस्तुत हूँ | उम्मीद करता हूँ आप सबको यह अवश्य पसंद आएगी |

भोर गमगीन होकर, ख़बर लाई है
दिन भी बैचेन है, धूप घबराई है
आपको हम फेयरवेल, दे दें मगर
दिल सुबकने लगा, आँख भर आई है।

अनगिनत आपके, हम पर अहसान हैं
फिर भी इस बात से, आप अंजान हैं
भाग्य से ऐसे आप हमें मिले हैं
आजकल इस जहाँ में कहाँ, ऐसे इंसान हैं।

पथ दिखा कर हमें, लो चले छोड़कर
हाँथ मझधार में, लो चले छोड़कर
है बड़ा बेरहम, ये विदाई का दिन
ऐसे श्रीमान आप हमें, लो चले छोड़कर।
ऐसा नहीं है कि हम, सहते नहीं हैं
बस ह्रदय का दर्द, हम कहते नहीं है
जब से आपकी विदाई की ख़बर सुनी है
बस तबसे हम, थोड़ा खुश रहते नहीं हैं।
आपसे ही शान, आपसे पहचान देखी है
निष्ठा और समर्पण की, दास्तान देखी है
आपके प्रयासों से, हमने इस विद्यालय की
ज़मीं से आसमाँ तक की उड़ान देखी है।
हम तो कच्ची मिट्टी थे, चन्दन बना दिया
काँच की सूरत में थे, मणि कंचन बना दिया
ये मेहरबानियाँ कभी, भुला नहीं पायेंगे
आप वो पारस हैं, जिसने हम सब को कुंदन बना दिया।
आप जैसा बड़प्पन, नहीं है कहीं
आप जैसा सरल मन, नहीं है कहीं
आपको हम विदा, आज कर दें मगर
आप ऐसा सज़्ज़न, नहीं है कहीं।
आप के साथ सब, प्रश्न हल हो गये
आप थे तो, हवा सारे छल हो गये
हम अकेले चले तो, बहुत खार थे
आप के साथ राहों में, गुल हो गये।
थे कदम के निशां, बेहिचक चल पड़े
थामते आये हैं, हम अगर गिर पड़े
जिनसे सीखा उन्हें, कैसे कर दें विदा
क्या बड़ी बात है, हम अगर रो पड़े।
श्रेय इनका बड़ा, कुछ जो हम कर सके
बेफिकर हो के अध्यन, गहन कर सके
यूँ कदम दर कदम, मार्गदर्शन मिला
मुश्किलें ढेर थीं, पर सहन कर सके।
ये रब ही जाने कि क्या क्या, ख़्याल अब होगा
ये तय है मन में सभी के, सवाल अब होगा
आप तो जान की मानिंद, हैं हम सबके लिये
आप के बिन यहाँ सभी का, हाल क्या होगा।

माना की ये दौर बदलते जायेंगे।
आप जायेंगे तो कोई और आयेंगे।
मगर आपकी कमी इस दिल में हमेशा रहेगी।
सच कहते हैं हम आपको इक पल न भूल पाएंगे।
मुश्किलों में जो साथ दिया याद रहेगा।
गिरते हुए को जो हाथ दिया याद रहेगा।
आपकी जगह जो भी आये वो आप जैसा ही हो।
हम बस ये ही चाहेंगे।
सच कहते हैं हम आपको इक पल न भूल पाएंगे।

Wednesday, 12 August 2015

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण / independance day speech in hindi


‘‘वह खून कहो किस मतलब का
जिसमें जीवन न रवानी हो,
जो परवश होकर जीता है
वह खून नहीं है पानी है।’’
जी हाँ, जो परवष होकर जीता है वह खून नहीं है पानी हैं। हमारा देष सैंकड़ों वर्शों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। जिसे अपनी खून की नदियाँ बहाकर हमारे देषभक्तों ने गुलामी की दासतां से मुक्त करवाया और उनकी इस षहादत को याद करने के लिए हम सब यहाँ एकत्रित हुएँ हैं।

सुप्रभात, नमस्कार सम्माननीया प्रधानाचार्या जी, शिक्षकगण एवं मेरे सहपाठियों ।
यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज आजादी के इस पावन पर्व पर बोलने का अवसर प्राप्त हुआ है।
जैसा कि आप सब को विदित है कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देष में एक आजादी का स्वर्णिम इतिहास रचा गया था और उस दिन हमारे देषवासियों ने अंग्रेजों को देष छोड़ने पर मजबूर कर दिया था - उनके लिए दो पंक्तियाँ समर्पित करती हूँ
‘‘चढ़ गए जो हँसकर सूली, खाई जिन्होंने सीने पर गोली, हम उनको प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देष की आन बान और षान पर, हम उन वीरों को सलाम करते हैंे।’’

आज हमारा देष उसी आजादी की 69(उनहत्तर)वीं वर्शगाँठ मना रहा है मैं यह बात आपको बताना चाहती हूँ कि हमें यह आजादी उपहार में नहीं मिली है ? ये आजादी अमूल्य है क्योंकि इस आजादी को प्राप्त करने में हमारे असंख्य, अगणित भाई-बन्धुओं का संघर्श ,त्याग तथा बलिदान का प्रतीक है। लेकिन आजादी के महत्त्व को जानने के लिए हमारा यह जानना बेहद जरुरी हो जाता है कि क्या है आजादी? मैं आप सभी से पूछती हूँ कि क्या है आजादी ?
वैसे तो आजादी को परिभाशित करना बेहद कठिन है।
आजादी का अर्थ है कि विकास के पथ पर आगे बढ़कर देष और समाज को ऐसी दिषा देना जिससे हमारे देष की संस्कृति की भीनी-भीनी खुषबू चारों ओर फैल सके।

लेकिन यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देष के लोग ही आजादी का सही अर्थ ही भूलते जा रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि इस देष को आजाद कराने कितने क्रांतिकारियों, देषभक्तों ने अपनी कुर्बानियाँ दी हैं और आज न जाने कितने ही सिपाही अपने देष की अखण्डता और सुरक्षा कायम रखने के लिए षहीद हो जाते हैं। ये सब किसलिए ?
मैं आप सब से पूछती हँू कि ये सब किसलिए ? वो सब ऐसा इसलिए करते हैं ताकि हम अपने घरों में महफूज़ रह सकें। खुली हवा में चैन और अमन की साँस ले सके।

जिसे भी देखो वो बस यही कहता कि मेरे लिए देष ने क्या किया है ? जो मैं करुँ ? मैं उन सभी मित्रों बन्धुओं से यह कहना चाहती हूँ कि ‘‘यह मत पूछो कि देष ने आपके लिए क्या किया है, बल्कि ये बताओ आपने देष के लिए क्या किया है ?‘‘
ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि मुष्किलों से मिली आजादी का महत्त्व समझें और उन वीरों की षहादत को याद करें। और एक बात मैं आप सभी के समक्ष रखना चाहती हूँ कि
भले ही आपके टूथपेस्ट में नमक हो या ना हो ,लेकिन आपके खून में देष का नमक होना चाहिए।

और अंत में अपनी वाणी को विराम देते हुए कहना चाहती हूँ कि
‘‘इतनी सी बात हवाओं के बताए रखना
रोषनी होगी ही चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की
ऐसे तिरंगे को अपने दिल में बसाए रखना ’’

एक बार फिर आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत षुभकामनाएँं
वन्दे मातरम् । भारत माता की जय ।

Saturday, 12 July 2014

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ



गुरु पूर्णिमा पर विशेष

अज्ञानतिमिरान्धस्य ज्ञानांजन शलाकया
चक्षुरुन्मिलितं येन तस्मै श्री गुरवे नमः।।
जिसने अपने ज्ञान रुपी काजल से हमारे भीतर छिपा अंधकार दूर करके हमारी आँखे खोल दी है ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूँ। यहाँ पर उपस्थित प्रधानाचार्या जी, उपप्रधानाचार्य जी तथा मेरे सहयोगी अध्यापक एवं अध्यापिका तथा सभी छात्रों और छात्राओं को इस गुरु पूर्णिमा के पावन बेला पर आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। जैसा कि आप सभी जानते है आज का दिन गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य के रुप में मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर विश्व के समस्त गुरुजनों को मेरा शत शत नमन। कबीर दास तो गुरु को भगवान से भी बड़ा दर्जा देते हुए कहते हैं कि -
गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागू पाँव
बलिहारी गुरु आपनो,  गोविंद दियो बताय।।
अर्थात कबीर दास जी कहते हैं कि अगर मेरे सामने एक तरफ भगवान खडे़ हो तथा दूसरी तरफ गुरु खड़े हो तो मैं गुरु के पाँव छूना ही पसंद करुँगा क्योंकि गुरु ही हैं जो भगवान का पाने का रास्ता बताते हैं । गुरु ही हमें अज्ञान रुपी अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। माता-पिता के बाद गुरु ही शिष्य को जीवन जीने का सही मार्ग दिखाते है। मानव मन में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में गुरु का ही विशेष योगदान होता है। नारद जी से प्रेरणा प्राप्त कर रत्नाकर वाल्मिकी कहलाए और रामायण की रचना की।  कबीर दास जी गुरु की गुणों की महिमा का बखान करते हुए कहते हैं कि
सब धरती कागज करुँ,  लेखनी सब वनराज,
सात समुंद्र की मसि करुँ,  गुरु गुण लिखा ना जाए।।
अर्थात - कबीर दास जी कहते है कि अगर मैं पूरी धरती को कागज बना दूँ और इस धरती पर खड़े सभी पेड़ों को कलम बना दूँ तथा सातों समुंद्र के पानी को स्याही बना दूँ तो भी मैं गुरु के गुणों का बखान नहीं कर सकता। गुरु की महिमा का बखान करना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है। आज मैं इस मंच पर खड़ा होकर उन सभी गुरुओं, शिक्षकों तथा अध्यापकों का नमन/अभिवादन करता हूँ जो इस पवित्र कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं और आने वाली पीढ़ी को अपने पवित्र ज्ञान के माध्यम से उन्हें नया जीवन दान देते हैं। मुझे आचार्य चाणक्य जी की एक बात याद आती है जिसमें उन्होंने कहा था कि – प्रलय और निर्माण आचार्य की गोद में पलते है।
इतिहास में ऐसे अनेकों उदाहरण भरे पड़े हैं जिसमें छात्रों एवं छात्राओं ने अपने गुरु से ज्ञान प्राप्त कर महान बनने की प्रेरणा ली । जैसे आचार्य चाणक्य से शिक्षा प्राप्त कर चंद्रगुप्त मौर्य मगध राज्य का राजा बना। नरेंद्र नाम का बालक अपने गुरु स्वामी रामकृश्ण से शिक्षा प्राप्त कर स्वामी विवेकानंद के नाम से विख्यात हुए। ऐसे अनेकों उदाहरण हमारे साहित्यों में हैं जिन्होंने अपने गुरुओं में श्रद्धा रखी और जगत में अपना नाम कर गए।
अंत में कबीर दास जी की दो पंक्तियाँ प्रस्तुत कर अपनी वाणी को विराम दूँगा-
यह तन विष की वेलरी, गुरु अमृत की खान
शीश दियो जो गुरु मिले, तो भी सस्ता जान।।